Agra Brother Kills Sister Ravi Kushwaha Arrested Chitrakoot

Crime Desk, Taj News Published by: ठाकुर पवन सिंह | Updated: Thu, 12 Feb 2026 12:45 PM IST

Agra Brother Kills Sister Ravi Kushwaha Arrested Chitrakoot

आगरा: ताजनगरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शाहगंज इलाके में जिस बहन ने अपने भाई को जेल से छुड़ाने के लिए अपनी मां के गहने तक गिरवी रख दिए, उसी ‘कलयुगी भाई’ ने जेल से बाहर आते ही बहन की गोली मारकर हत्या कर दी।

हत्यारा भाई रवि कुशवाहा वारदात को अंजाम देकर पवित्र नगरी चित्रकूट (Chitrakoot) भाग गया था, जहां वह साधु बनकर पुलिस से बचने की फिराक में था। लेकिन एक गलती ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

Brief Crime Highlights

  • Motive: मां के गहनों के लिए विवाद। बहन ने कहा- “तुम्हारी जमानत में गिरवी रख दिए”, भाई ने नहीं माना।
  • The Murder: 4 फरवरी की रात रवि ने दोस्त अभय के साथ मिलकर बहन अनीता को गोली मारी.
  • Disguise: हत्या के बाद चित्रकूट भाग गया, वहां मंदिर के बाहर ‘साधु’ बनकर छिपने की तैयारी थी.
  • Arrest: राजस्थान में बैठे ‘गुरु’ को कॉल करना पड़ा भारी, पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दबोचा.

4 फरवरी की काली रात: बहन का कत्ल

घटना शाहगंज के नगला पोप की है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि 4 फरवरी की रात मृतका अनीता कुशवाहा अपने घर में थी। तभी उसका भाई रवि कुशवाहा अपने साथी अभय उर्फ काके के साथ वहां पहुंचा और बहन को गोली मार दी। अनीता की मौके पर ही मौत हो गई थी.

बैकस्टोरी: बहन ने बचाया, भाई ने मारा

रवि एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। वर्ष 2022 में उसने अपनी ससुराल (डौकी) में बम फेंक दिया था, जिसके चलते उसे जेल भेजा गया था। तब उसकी बहन अनीता ने ही मां के गहने गिरवी रखकर पैसों का इंतजाम किया और रवि की जमानत कराई थी.

जेल से बाहर आने के बाद रवि उन्हीं गहनों की मांग करने लगा। अनीता ने जब बताया कि गहने उसकी जमानत में खर्च हो गए, तो रवि को यकीन नहीं हुआ। इससे पहले भी उसने बहन पर हथौड़े से हमला किया था.

गुरु की कॉल डिटेल से पकड़ा गया ‘साधु’

हत्या के बाद रवि ने अपना मोबाइल फेंक दिया था ताकि पुलिस उसे ट्रेस न कर सके। वह राजस्थान निवासी अपने एक गुरु को बहुत मानता था। भागने के बाद वह चित्रकूट पहुंचा और वहां साधु बनने की तैयारी कर ली। वह राहगीरों से फोन मांगकर अपने गुरु से बात करता था.

आगरा पुलिस ने जब गुरु की कॉल डिटेल खंगाली, तो चित्रकूट के नंबरों से बात होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस टीम चित्रकूट पहुंची और एक मंदिर के बाहर से उसे गिरफ्तार कर लिया.

#AgraCrime #SisterMurder #UPPolice #AgraNews #TajNews #Chitrakoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *