Reported by: Taj News Bureau | Edited by: Pawan Singh | tajnews.in | 13 March 2026, 06:15 PM IST
आगरा (Agra): आगरा में फैशन डिजाइनर का सुसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खाकी की बेरुखी और एक सिपाही की बेवफाई का शिकार हुई 34 वर्षीय फैशन डिजाइनर ने मौत को गले लगाने से पहले यह दर्दनाक वीडियो रिकॉर्ड किया था। कैमरे के सामने रोते और बिलखते हुए उसने अपना दर्द बयां किया है। पीड़िता ने साफ शब्दों में पुलिस महकमे पर आरोप लगाया है कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो आम लड़कियां न्याय के लिए कहां जाएं।
▲ आत्महत्या से पहले फैशन डिजाइनर का दर्दनाक वायरल वीडियो। (Credit: Taj News)
आगरा में फैशन डिजाइनर का सुसाइड: सिपाही पर शोषण का आरोप, मरने से पहले वीडियो में कहा- इंसाफ मिलेगा
आगरा में फैशन डिजाइनर का सुसाइड वीडियो: ‘4 साल तक पत्नी बनाकर रखा, फिर कहा शादी नहीं करूंगा’
ताज न्यूज़ (Taj News) के हाथ लगे इस एक्सक्लूसिव वीडियो में पीड़िता बिलखते हुए कह रही है, “जेबी गौतम ने मेरे साथ शारीरिक और मानसिक सब तरीके का शोषण किया। 4 साल तक मुझे अपने साथ अपनी बीवी बनाकर रखा। अब उसका बड़ा भाई एक तरफ मुझसे कह रहा है कि तुम शादी कर लो, और दूसरी तरफ जेबी गौतम कह रहा है कि मेरे घर वाले तुमसे शादी नहीं करने देंगे।” पीड़िता ने आगे कहा कि किसी लड़की को इस तरह धोखे में नहीं रखना चाहिए।
आगरा में बच्चा चोर की अफवाह पर बवाल: भीड़ ने युवकों को बेरहमी से पीटा, सिर मुंडवाकर वीडियो किया वायरल
‘ताजगंज पुलिस ने कहा- वह पुलिसवाला है, मुकदमा करोगी तो तुम ही भटकोगी’
सिस्टम से हार चुकी फैशन डिजाइनर ने पुलिस की कार्यप्रणाली की पोल खोलते हुए कहा, “मैं मुकदमा दर्ज कराने ताजगंज थाने गई थी, लेकिन वहां सबके बीच बैठकर यही पता चला कि इस केस में कुछ नहीं होगा। वह पुलिस वाला है, इसलिए निकल जाएगा। पुलिस वालों ने मुझे समझाकर भेज दिया कि मुकदमा करोगी तो खुद परेशान होगी। क्या लड़कियों के लिए कोई कानून नहीं बना? जो हमारी रक्षा के लिए बैठे हैं, वही कह दें कि कुछ नहीं होगा, तो हम कहां जाएं?”
आगरा में अमोनिया गैस रिसाव: दमकलकर्मियों ने दिखाया अदम्य साहस, 15 मिनट में रोका लीक, बाल-बाल बचीं कई जानें
‘जेबी गौतम और उसका परिवार है मौत का जिम्मेदार, मुझे मरने के बाद चाहिए इंसाफ’
वायरल वीडियो के अंत में रोते हुए युवती ने कहा कि पुलिस वाला होने की वजह से आरोपी जेबी गौतम बच गया और वह गलत साबित हो गई। उसने निराश होकर कहा, “अगर यही सब सच है, तो ऐसे कानून से मुझे कोई उम्मीद नहीं है। एक शख्स जेबी गौतम और उसका पूरा परिवार मेरे मरने की वजह है। पर मैं चाहती हूं कि मुझे इंसाफ मिले।” यह कहते-कहते उसका गला रुंध जाता है और उसने हमेशा के लिए मौत को गले लगा लिया।
आगरा में जुमा अलविदा की नमाज: 400 मस्जिदों में मांगी गई मुल्क में अमन-चैन की दुआ, शाही जामा मस्जिद पर उमड़े अकीदतमंद
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप, आरोपी सिपाही जेबी गौतम गिरफ्तार
इस दिल दहला देने वाले वीडियो के सामने आने के बाद आगरा पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी सिपाही जेंटर बाबू उर्फ जेबी गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। लेकिन, यूपी पुलिस (UP Police) की कार्यप्रणाली पर जो दाग इस घटना ने लगाए हैं, उसे धोना आसान नहीं होगा। आगरा में फैशन डिजाइनर का सुसाइड वीडियो पूरे समाज से चीख-चीख कर यह सवाल पूछ रहा है कि क्या खाकी वर्दी वालों के लिए देश का कानून कुछ अलग है?
Pawan Singh
Chief Editor, Taj News
अपनी खबर सीधे WhatsApp पर भेजें:
7579990777









