Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • Agra
  • चांदी कारखाने से जुड़े हो सकते हैं कारीगर की हत्या के तार
Agra

चांदी कारखाने से जुड़े हो सकते हैं कारीगर की हत्या के तार

Email :

22 अक्टूबर 2024, आगरा।

एत्माद्दौला थाना से 250 कदम दूर नर्सरी में चांदी की पायल बनाने के कारीगर की हत्या में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं।हत्याकांड के तार कारखाने से जुड़े हो सकते हैं। कारखाने में कारीगर के साथ काम करने वाले श्रमिक शक के दायरे में है। पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि कारखाने से पिछले दिनों चांदी तो गायब नहीं हुई थी। 

सीतानगर शिवशक्ति नर्सरी में शुक्रवार रात चांदी कारीगर सोबरन सिंह की हत्या कर दी गई थी। वह मूल रूप से गांव लोधई थाना सहपऊ हाथरस का रहने वाला था। सीता नगर में किराये पर रहता था। सीसीटीवी से पुलिस को सुराग मिले हैं। स्कूटी सवार युवकों बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। उनकी तलाश की जा रही है। स्कूटी सवार हत्या के बाद क्षेत्र में काफी देर तक घूमते रहे थे।

पुलिस यह पता लगा रही है कि कारखाने में पिछले दिनों कोई घटना तो नहीं हुई थी। यहाँ काम करने वाले अन्य कारीगर एवं श्रमिकों के बारे में जानकारी कर रही है।

घटना के बाद कारखाने का कोई कर्मचारी गायब तो नहीं है।

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं, जिसपर टीम काम कर रही है। स्कूटी सवार युवकों की पहचान।हो चुक गई है। दोनों घर से फरार है। 

img

खबर भेजने के लिए व्हाट्स एप कीजिए +917579990777 pawansingh@tajnews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts