
🕰️ टाइमलाइन: नई दिल्ली | बुधवार, 27 अगस्त 2025 | सुबह 10:52 बजे IST
दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने एक सुनहरा अवसर पेश किया है। DDA ने अपनी नई प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025 को लॉन्च कर दिया है, जिसके तहत राजधानी की प्रमुख लोकेशनों पर 300 से अधिक फ्लैट और गैरेज ई-नीलामी के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
क्या है योजना?
इस स्कीम के तहत HIG, MIG, LIG, SFS और EHS कैटेगरी में फ्लैट्स के साथ-साथ कार और स्कूटर गैरेज भी शामिल हैं। इच्छुक आवेदकों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर निर्धारित EMD (Earnest Money Deposit) जमा कराना होगा।
📍 प्रमुख लोकेशन और फ्लैट विवरण:
कैटेगरी | लोकेशन | फ्लैट संख्या | क्षेत्रफल (वर्ग मीटर) | कीमत (लाख ₹) |
---|---|---|---|---|
HIG | वसंत कुंज, द्वारका, जसोला | 38 | 138.28 – 186.08 | ₹198.36 – ₹245.09 |
MIG | अशोक नगर, द्वारका, जहांगीरपुरी | 88 | 64.04 – 132.77 | ₹50.62 – ₹152.67 |
SFS-II | वसंत कुंज, रोहिणी, अलकनंदा | 21 | 80.11 – 114.41 | ₹88.73 – ₹166.66 |
LIG | द्वारका, रोहिणी, अशोक नगर | 114 | 33.29 – 100.02 | ₹29.36 – ₹90.25 |
EHS | नसीरपुर, द्वारका | 66 | 26.57 | ₹35.14 |
Car Garages | पीतमपुरा | 16 | 30.44 – 37.22 | ₹35.33 – ₹43.19 |
Scooter Garages | मॉल रोड, अशोक विहार | 51 | 2.89 – 5.48 | ₹3.16 – ₹5.05 |
📅 महत्वपूर्ण तारीखें:
क्रम | इवेंट | तारीख |
---|---|---|
1 | योजना शुरू | 26.08.2025 |
2 | हेल्प डेस्क संचालन | 26.08.2025 |
3 | रजिस्ट्रेशन और EMD शुरू | 26.08.2025 |
4 | EMD जमा करने की अंतिम तारीख | 24.09.2025 |
5 | आवेदन की अंतिम तारीख | 26.09.2025 |
6 | नीलामी शेड्यूल की घोषणा | 30.09.2025 |
7 | डेमो प्रैक्टिस सेशन | 03–05.10.2025 |
8 | लाइव ई-नीलामी | 06–08.10.2025 |
💰 EMD राशि (फ्लैट/गैरेज के अनुसार):
कैटेगरी | EMD राशि |
---|---|
LIG/EHS | ₹4,00,000 |
MIG/SFS-II | ₹10,00,000 |
HIG | ₹15,00,000 |
कार गैरेज | ₹4,00,000 |
स्कूटर गैरेज | ₹1,00,000 |
EMD का भुगतान NEFT/RTGS/E-Payment के माध्यम से dda.etender.sbi पोर्टल पर किया जा सकता है।
📋 पात्रता शर्तें:
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष
- PAN कार्ड अनिवार्य
- SC/ST या आरक्षित वर्ग के लिए परिवार से सह-आवेदक होना आवश्यक
- शहीद की विधवा, दिव्यांग या अन्य आरक्षित वर्ग के लिए प्रमाण पत्र जरूरी
Also 📖: – लोगों को पता होना चाहिए कि स्थानीय पत्रकारों को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है
संपादन: ठाकुर पवन सिंह | pawansingh@tajnews.in