शाहजहांपुर में रोडवेज बस से टकराने के मामले में फरमान रजा खां को लेकर जाती पुलिस

Wednesday, 07 January 2026, 9:04:00 PM. Tilhar, Shahjahanpur, Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में बरेली बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के बेटे फरमान रजा खां की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 12 घंटे के भीतर फरमान के खिलाफ दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई है। ताजा मामला शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र का है, जहां रोडवेज बस चालक ने फरमान रजा खां पर लापरवाही से वाहन चलाने और बस को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह मामला हाईवे पर खड़ी रोडवेज बस में पीछे से कार टकराने से जुड़ा है। बस चालक की शिकायत पर तिलहर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इससे पहले इसी घटना में फरमान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हो चुका है, जिसमें उसे थाने से जमानत मिल गई थी।

सीतापुर निवासी रोडवेज बस चालक शिवेंद्र पांडेय ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को सीतापुर डिपो की बस से यात्रियों को लेकर देहरादून जा रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे शाहजहांपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने लापरवाही बरतते हुए उनकी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बस को नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। इसी दौरान फरमान रजा खां के बैग से एक पुड़िया में ड्रग्स मिलने का दावा किया गया था, जिसके आधार पर तिलहर थाना प्रभारी ने पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

अब रोडवेज बस चालक की तहरीर पर दूसरी एफआईआर दर्ज की गई है। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि चालक की शिकायत के आधार पर फरमान रजा खां के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही या जल्दबाजी से वाहन चलाना), 125-ए (लापरवाही से ऐसा कृत्य करना जिससे दूसरों की जान या सुरक्षा को खतरा हो) और 324(4) (जानबूझकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाना या उसकी उपयोगिता कम करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 12 घंटे के भीतर दो अलग-अलग मामलों में नाम आने के बाद फरमान रजा खां को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

✍️ संपादन: ठाकुर पवन सिंह
📧 pawansingh@tajnews.in
📱 अपनी खबर सीधे WhatsApp पर भेजें: 7579990777
👉 TajNews WhatsApp Channel
👉 Join WhatsApp Group
🐦 Follow on X
🌐 tajnews.in

#UPNews #Shahjahanpur #FarmanRaza #RoadAccident #CrimeNews #tajnews

By Thakur Pawan Singh

✍️ संपादन: ठाकुर पवन सिंह 📧 pawansingh@tajnews.in 📱 अपनी खबर सीधे WhatsApp पर भेजें: 7579990777 👉 Taj News WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *