thall ma bhashhanae saugdhaka hathasa f52b1c82b2ef771a80f718900855b40a

Delhi Accident: गाजीपुर टोल पर खौफनाक मंजर; 100 की स्पीड में कंटेनर से टकराई कार, मां-बेटी की मौत, सड़क पर जा गिरा शव

राष्ट्रीय

National Desk, Taj News | Updated: Thu, 12 Feb 2026 10:45 PM IST

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के एनएच-9 (NH-9) स्थित गाजीपुर टोल टैक्स पर गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। देहरादून से लौट रहे एक परिवार की तेज रफ्तार किआ सेल्टोस (Kia Seltos) कार टोल की पर्ची कटा रहे एक कंटेनर ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में मां नीलम गर्ग (55) और बेटी दीपांजलि (38) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Abhimanyu Singh Reporter Taj News

Abhimanyu Singh

National Desk Reporter, Taj News

🚨 हादसे की फाइल (Key Highlights)

  • 🚗 रफ़्तार का कहर: हादसे के वक्त कार की स्पीड 100 किमी/घंटा से ज्यादा थी।
  • 💔 दर्दनाक मंजर: टक्कर लगते ही मां (नीलम) का शव कार से निकलकर सड़क पर जा गिरा।
  • 🏥 घायल: बेटा दीपांशु और दो मासूम बच्चे (विवान और वाशु) गंभीर रूप से घायल।
Delhi Gazipur Toll Accident Main
गाजीपुर टोल पर हुए हादसे के बाद कार के उड़े परखच्चे। (फोटो: अभिमन्यु सिंह/ताज न्यूज़)

सड़क पर आ गिरा नीलम का शव

पुलिस के मुताबिक, कार रोहिणी सेक्टर-2 निवासी दीपांशु गर्ग (30) चला रहे थे। आगे की सीट पर उनकी बहन दीपांजलि बैठी थीं, जबकि पिछली सीट पर मां नीलम और दो बच्चे (विवान-5 वर्ष, वाशु-3 वर्ष) थे।

हादसा सुबह करीब 6:35 बजे हुआ। कार जैसे ही गाजीपुर टोल पर पहुंची, वह पर्ची कटा रहे कंटेनर के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर लगते ही कार घूमती हुई 30-40 फीट तक घिसटती चली गई। यह मंजर इतना भयानक था कि पिछली सीट पर बैठी नीलम गर्ग झटके से कार से बाहर निकलकर सड़क पर जा गिरीं और उनकी मौत हो गई। वहीं, अगली सीट पर बैठी दीपांजलि कार के मलबे में बुरी तरह फंस गईं।

📸 घटना की एक्सक्लूसिव तस्वीरें

(तस्वीरें: अभिमन्यु सिंह/ताज न्यूज़)

कटर से काटकर निकाले गए शव

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने किसी तरह दीपांशु और बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन दीपांजलि का शव बुरी तरह फंसा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने गैस कटर से कार के दरवाजे और अगला हिस्सा काटकर शव को बाहर निकाला। घायलों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां मासूम वाशु और दीपांशु की हालत नाजुक बनी हुई है।

बेटी को लेने देहरादून गया था परिवार

पूर्वी जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि नीलम गर्ग अपने बेटे दीपांशु के साथ अपनी बेटी दीपांजलि को लेने देहरादून (ससुराल) गई थीं। बुधवार रात वे लोग वापस दिल्ली के लिए निकले थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और एफएसएल (FSL) टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं।

यह भी पढ़ें: देश और दिल्ली-एनसीआर की अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

(डिस्क्लेमर: यह खबर पुलिस बयान और प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी पर आधारित है।)

अपनी खबर WhatsApp करें

#DelhiAccident #GazipurToll #RoadSafety #DelhiNews #TajNews #AccidentNews

also 📖: Big Breaking: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ ‘अविश्वास प्रस्ताव’, 118 सांसदों ने खोला मोर्चा!

जेल में संदिग्ध आतंकी की हत्या: ‘देश के खिलाफ जाएगा तो यही अंजाम’, अयोध्या राम मंदिर प्लॉट के आरोपी अब्दुल रहमान को अरुण चौधरी ने मारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *