भारतीय जनता पार्टी के आगामी संगठन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

भारतीय जनता पार्टी के आगामी संगठन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है
प्रदेश नेतृत्व के अनुसार जिलों और महानगरों में संघठन चुनाव की तैयारियों के लिए कार्यशाला हो रही है
आज ब्रज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस आगरा पर आगरा महानगर की एक कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें संगठन के चुनाव संबंध रखने वाले सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी के संविधान के अनुसार हर 3 वर्ष बाद संगठन का चुनाव होता है और इससे पहले सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी नए सदस्य जोड़ने का काम करती है विगत 20 अगस्त को सदस्यता अभियान पूरा हो चुका है और इसके बाद सत्यापन की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है कार्यशाला में प्रमुख रूप से मुख्य वक्ता के रूप में आये उत्तर प्रदेश के मंत्री और प्रदेश के सह चुनाव अधिकारी श्री वाई पी सिंह जी ने चुनाव से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि 18 से 22 सितंबर के मध्य बूथ का चुनाव होगा जिसमें बूथ समितियों का चुनाव होना है जिन बूथों पर 25 से कम सदस्यता हुई है उन बूथों चुनाव नहीं होगा। 50% समितियों के गठन और 75% बूथ अध्यक्षों के गठन के बाद ही मंडल अध्यक्ष का चुनाव सुनिश्चित हो सकेगा इसके बाद मंडल अध्यक्ष और उनकी समितियों के चुनाव होंगे जिनके लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं 19 और 20 अक्टूबर को मंडल अध्यक्ष के चुनाव होगा जिसमें 60 सदस्यीय समिति का गठन होना है जिसमे 20 महिला और 4 अनुसूचित जाति के सदस्य होना आवश्यक है। मंडलों में चुनाव वाले दिन से 1 दिन पहले नामांकन प्रक्रिया होगी उसके बाद नामांकन की जांच और नाम वापसी होगी मंडल में मंडल अध्यक्ष मंडल समिति और जिला प्रतिनिधि का चुनाव होगा। इस चुनाव के लिए मंडल के चुनाव अधिकारी चुनाव कराएंगे इसके बाद जिला स्तर पर चुनाव प्रक्रिया होगी जिसमें जिलाध्यक्ष जिला समिति और प्रांतीय परिषद का चुनाव होगा इस चुनाव को जिला चुनाव अधिकारी संपन्न कराएंगे यह सारे चुनाव आम सहमति से होंगे। सभी फैसले जिला चुनाव अधिकारी के मान्य होंगे। भाजपा के किसी पद के आवेदन भरने के लिए सक्रिय सदस्य होना आवश्यक है ।
इससे पहले ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी और राज्यमंत्री बी एल वर्मा ने सभी पदाधिकारियों को निष्ठा और ईमानदारी का पाठ पढ़ाया उन्होंने कहा चुनाव आम सहमति से पुनर्गठन द्वारा समन्वय स्थापित कर आम सहमति से चुनाव कराना है उन्होंने कहा कार्यकर्ता के रूप में शक्ति केंद्र से हीरा मोती लेकर आने हैं परिश्रम की पराकाष्ठा पार कर पार्टी को श्रेष्ठ बनाया है सदस्यता अभियान के दौरान सी श्रेणी के बूथों पर अधिक काम और सम्मान मिला है ।
मूल कार्यकर्ता की भावना को ठेस ना पहुंचे सभी को ध्यान में रखते हुए कार्य करना है देश और दुनिया के सबसे बड़े संगठन का चुनाव सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी होना चाहिए चुनाव में किसी भी प्रकार की अनियमितता होने पर अपील करने के लिए 3 सदस्य कमेटी भी बनाई गई है।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश सह चुनाव अधिकारी वाई पी सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्यमंत्री बी एल वर्मा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे आगरा महानगर चुनाव अधिकारी अरुण वशिष्ठ सह चुनाव अधिकारी पूनम कपूर, विनोद अग्रवाल और बंटी चौधरी महामंत्री हेमंत भोजवानी मनोज राघव अश्वनी वशिष्ठ,अशोक पिप्पल, नवल तिवारी ,ललित चतुर्वेदी ,संजीव चौबे , राम कुमार शर्मा कृष्ण मुरारी अग्रवाल हरिओम शर्मा नवीन प्रजापति डॉ एके विश्वास और मीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया आदि मौजूद रहे